अच्युतम केशवम्
Krishna · Bhajan
अच्युतम केशवम कृष्ण दामोदरम,
राम नारायणम जानकी वल्लभम॥ (ध्रुवपद)
कौन कहता है भगवान आते नहीं,
तुम मीरा के जैसे बुलाते नहीं॥ अच्युतम केशवम...
कौन कहता है भगवान खाते नहीं,
बेर शबरी के जैसे खिलाते नहीं॥ अच्युतम केशवम...
कौन कहता है भगवान सोते नहीं,
मां यशोदा के जैसे सुलाते नहीं॥ अच्युतम केशवम...
कौन कहता है भगवान नाचते नहीं,
गोपियों की तरह तुम नचाते नहीं॥ अच्युतम केशवम...
नाम जपते चलो काम करते चलो,
हर समय कृष्ण का ध्यान धरते चलो॥ अच्युतम केशवम...
याद आएगी उनको कभी ना कभी,
कृष्ण दर्शन देंगे कभी ना कभी॥ अच्युतम केशवम...