श्री कृष्ण गोविंद

श्री कृष्ण · Bhajan
श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेवा॥ (ध्रुवपद) एक मात स्वामी, सखा हमारे, हे नाथ नारायण वासुदेवा॥ श्री कृष्ण गोविंद... बंदी गृह में जनम लियो है, गोकुल में तुमने वास कीयो है। बासुरी बजाए सबको रिझाए, हे नाथ नारायण वासुदेवा॥ श्री कृष्ण गोविंद... द्रौपदी ने जब तुमको पुकारा, चीर बढ़ाए संकट से उबारा। कृपा करो प्रभु कष्ट निवारो, हे नाथ नारायण वासुदेवा॥ श्री कृष्ण गोविंद... गीता का ज्ञान तुमने सुनाया, अर्जुन को अपना रूप दिखाया। शरण तुम्हारी आए मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेवा॥ श्री कृष्ण गोविंद...